This page uses Javascript. Your browser either doesn't support Javascript or you have it turned off. To see this page as it is meant to appear please use a Javascript enabled browser.
पास | उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, उत्तर प्रदेश सरकार, भारत की आधिकारिक वेबसाइट।
हेल्पलाइन 24x7 हेल्पलाइन
1800-180-2877
व्हाट्स एप नंबर
9415049606

पास

सिटि बस पास

(नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा के अतिरिक्त)

पास दरें

सिटि बसें (1 महीने तक मान्य) दसवीं कक्षा तक के छात्र दसवी कक्षा के ऊपर के छात्र परंतु अधिकतम 21 वर्ष की आयु तक वरिष्ठ नागरिक 65 वर्ष की आयु से अधिक 22 से 64 वर्ष की आयु केयात्री
0 - 10 किमी 150.00 180.00  265.00 290.00
11 - 15 किमी 180.00  210.00 340.00 360.00
15 किमी से अधिक 220.00 240.00 410.00 435.00
सभी मार्गोंपर 270.00 300.00 510.00 540.00

सिटी बस पास नियम

  • पास मूल स्थान से गंतव्य स्थान तक जारी किए जायेंगे (केवल घोषित स्टॉप तक) एवं उसे पास पर मुद्रित किया जाना होगा।
  • यह पास मुद्रित मूल एवं गंतव्य स्थान के लिए शहर की सभी सिटि बसों के लिए मान्य होगा।
  • आवश्यक प्रमाण पत्र, फोटो और शुल्क के साथ आवेदन करने पर पास जारी किए जाएगा।
  • प्रथम बार पंजीकरण का शुल्क 50 रुपये होगा। पासों का पुनः सत्यापन पास की वैधता समाप्ती होने के एक सप्ताह के भीतर किया जाना चाहिए अथवा पुनः पंजीकरण कराना होगा।
  • किसी भी आधार पर पास के नुकसान/क्षति के स्थिति में नया पास जारी नहीं किया जाएगा और न ही इस कारणवश कोई धनराशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी।
  • किसी भी प्राकृतिक आपदा- बाढ़, दुर्घटना, अशांति या हड़ताल आदि की परिस्थिति में संचालन की रोक पर किसी भी प्रकार की राशि की प्रतिपूर्ति नहीं की जाएगी न ही किसी प्रकार के दावे को समर्थन दिया जाएगा।
  • पास धारकों को मार्ग पर कंडक्टर अथवा जांच अधिकारियों द्वारा मांग पर वैध पास को दिखाना होगा।
  • पास जारी की गयी तिथि से 30 दिन तक मान्य रहेगा।
  • छात्रों द्वारा पास प्राप्त करने हेतु छात्रों को विद्यालय/महाविद्यालय/संस्थान द्वारा निर्गत छात्र एवं आयु प्रमाण पत्र के साथ आवेदन करना होगा। 21 वर्ष या उससे अधिक आयु के छात्रों को छात्र पास जारी नहीं किया जाएगा उन्हे केवल वयस्क पास जारी किया जाएगा।
  • हालांकि, लंबी दूरी के पास के लिए, रियायतें नीचे दी गयी सभी श्रेणियों पर लागू होती है:

मासिक पास कि अवधि पर छूट

अवधि छूट (%)
2 महीने 8%
3 महीने 10%
6 महीन 15%
1 वर्ष 20%

पास बिक्री केंद्र

  • आलमबाग बस स्टेशन
  • चारबाग बस स्टेशन
  • मुंशी पुलिया, इन्दिरा नगर
  • क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय, सप्रू मार्ग
  • गोमती नगर डिपो

इंटर सिटी पास

मासिक पास

  • प्रत्येक क्षेत्र के चयनित मार्ग, जिनपर पास जारी किए जाते हैं।
  • संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में उपलब्ध मार्गों की जानकारी ।
  • पास केवल एक महीने के लिए वैध है।
  • पास हेतु किराया दरें 30 यात्राओं हेतु वैध हैं परंतु 60 यात्रा प्रतिमाह की अनुमति होती है | विद्यार्थी पास हेतु 25 यात्राओं का किराया वसूला जाता है परंतु अधिकतम यात्रा 35 किमी (प्रति यात्रा) तक ही अनुमान्य है।

पर्यटक पास

  • प्रत्येक क्षेत्र में चयनित मार्ग जिनपर पास जारी किए जाते हैं ।
  • संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में उपलब्ध मार्गों की जानकारी।
  • पास केवल एक सप्ताह (8 दिन) के लिए मान्य है।
  • 8 दिनों हेतु पास दरें 795/- रु. है और 8 दिनों की वैधता अवधि के दौरान असीमित यात्रा की अनुमति होती है।
 
यह उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, उत्तर प्रदेश सरकार, भारत की आधिकारिक वेबसाइट है।
इस वेबसाइट पर प्रकाशित विषयवस्तु व उसके प्रबंधन का कार्य उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा किया जाता है।
इस वेबसाइट से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए, वेब सूचना प्रबंधक से संपर्क करें।
आगंतुकों की संख्या : Web Analytics
ओमनीनेट द्वारा संचालित